Rajasthan Gram Sevak Syllabus 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा ग्राम सेवक भर्ती 2025 के लिए सैकड़ों पदों पर सीधी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों ही पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने ग्राम सेवक परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी किया है।
इस बार भर्ती में लाखों स्नातक पास अभ्यर्थी शामिल होने वाले हैं, जिन्हें परीक्षा की तैयारी तुरंत शुरू कर देनी चाहिए। गहन और निरंतर अध्ययन से इस परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके अलावा, चयन बोर्ड द्वारा जारी नए OMR नियमों को समझना और उनका पालन करना भी बेहद जरूरी है।
नई प्रणाली के तहत गलत उत्तर देने और गोले खाली छोड़ने पर नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान किया गया है। साथ ही, बोर्ड ने अनुत्तरित प्रश्नों के लिए “E” विकल्प लागू किया है। यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा में 10% से अधिक उत्तर नहीं देता है, तो उसे अयोग्य घोषित किया जाएगा।
इस लेख में ग्राम सेवक और पंचायत सचिव सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और तैयारी के सुझावों की विस्तृत जानकारी दी गई है, ताकि उम्मीदवार अपनी तैयारी को सही दिशा में ले जा सकें। यह भर्ती एक सुनहरा अवसर है, जिसे सही योजना और मेहनत से हासिल किया जा सकता है।
RSMSSB Gram Sevak Syllabus And Exam Pattern 2025
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्राम सेवक परीक्षा 2025 के लिए नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। यह परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर देने पर 0.33 अंकों का नकारात्मक अंकन लागू किया गया है, इसलिए उम्मीदवारों को बेहद सावधानीपूर्वक उत्तर देने की आवश्यकता होगी।
ग्राम सेवक परीक्षा की तैयारी के लिए सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह समझना आवश्यक है। इसके लिए अभ्यर्थी पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करके अपनी तैयारी को मजबूत बना सकते हैं। परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। हालांकि, अंतिम चयन के लिए उन्हें कट-ऑफ मार्क्स से अधिक अंक प्राप्त करने होंगे, जो इस भर्ती प्रक्रिया में अत्यधिक महत्वपूर्ण होगा।
जो उम्मीदवार राजस्थान ग्राम सेवक और पंचायत सचिव सिलेबस की गहराई से जानकारी चाहते हैं, वे इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए लिंक प्रदान किया गया है। सही रणनीति और मेहनत के साथ इस परीक्षा को पास करना संभव है, जो युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है।
RSMSSB Gram Sevak Syllabus 2025 In Hindi
राजस्थान ग्राम सेवक पाठ्यक्रम 2025 की विषयवार एवं टॉपिकवार लिखित जानकारी यहाँ दी गई है। ग्राम सेवक परीक्षा में माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्तर के समसामयिक मामले, भूगोल, प्राकृतिक संसाधन, भारत एवं राजस्थान का कृषि एवं आर्थिक विकास, इतिहास एवं संस्कृति, सामान्य मानसिक योग्यता, तर्क एवं विश्लेषणात्मक योग्यता, अंग्रेजी, हिंदी, गणित, राज्य, जिला, तहसील एवं पंचायत स्तर पर प्रशासनिक संरचना तथा कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान आदि विषय शामिल हैं।
Current Affairs
- राज्य
- राष्ट्रीय और
- अंतरराष्ट्रीय स्तरों पर मुख्य सम सामयिक विषय
- घटनाएं और
- क्रीड़ा इत्यादि।
Geography and Natural Resources
- विश्व की विस्तृत भौतिक विशिष्टताएं
- महत्वपूर्ण स्थान
- पर्वत और महासागर
- भारत की पारिस्थितिक
- वन्य जीवन
- राजस्थान का प्राकृतिक भूगोल
- राजस्थान की जलवायु
- वनस्पतियां
- मृदा क्षेत्र विस्तृत भौतिक खण्ड
- जनसंख्या
- बेरोजगारी
- दरिद्रता
- सूखा
- अकाल और मरूस्थलीकरण की समस्याएं
- राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन
- खान एवं खनिज
- वन
- भूमि एवं जल
- पशु संसाधन
- वन्य जीव एवं सरंक्षण इत्यादि।
- भारत और राजस्थान के विशेष संदर्भ के साथ कृषि और आर्थिक विकास-
- राजस्थान की खाद्य एवं वाणिज्य फसल
- कृषि अधारित उद्योग
- मुख्य सिंचाई एवं नदी घाटी परियोजनाएं
- मरुस्थल एवं बंजर भूमि के विकास के लिए परियोजनाएं
- वृहत उद्योग
- जनजातियां और उनकी अर्थव्यवस्था इत्यादि।
History and Culture
- निम्नलिखित के विशिष्ट संदर्भ के साथ भारत और राजस्थान के मुख्य स्मारक
- साहित्यिक कृति
- इतिहास
- संस्कृति
- जनजातियां और उनकी अर्थव्यवस्था
- बोलियां और साहित्य
- संगीत
- नृत्य और रंगशाला
- धार्मिक आस्था
- सम्प्रदाय
- सन्त
- कवि
- योद्धा सन्त
- लोक देवता और लोक देवियां
- हस्तशिल्प
- मेले और त्यौहार
- रूढ़ियां
- वस्त्र एवं आभूषण और
- उनके लोक एवं जनजातीय पहलुओं के विशिष्ट
- संदर्भ सहित।
- Simple Mental Ability
- Reasoning and Analytical Ability
- English, Hindi and Mathematics (Class 10 level).
- राजस्थान राज्य, जिला, तहसील और पंचायत स्तर की प्रशासनिक व्यवस्था
- Basic Knowledge Of Computer इत्यादि।
RSMSSB Gram Sevak Exam Pattern 2025 In Hindi
राजस्थान ग्राम सेवक एक्जाम पेटर्न विवरण निम्नानुसार है:
- परीक्षा मोड: ग्राम सेवक परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफ़लाइन मोड के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
- परीक्षा का प्रकार: परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
- परीक्षा अवधि: उम्मीदवारों को पेपर करने के लिए 2 घंटे यानी 120 मिनट का समय दिया जाएगा।
- प्रश्नों की संख्या: विभिन्न विषयों से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- अंकों की संख्या: ग्राम सेवक पेपर कुल 100 अंकों का होगा, प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित किया गया है।
- नेगेटिव मार्किंग: परीक्षा में गलत उत्तर देने और अनुत्तरित गोले खाली छोड़ने पर 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
- परीक्षा विषय: समसामयिक मामले, भूगोल, प्राकृतिक संसाधन, भारत और राजस्थान का कृषि और आर्थिक विकास, इतिहास और संस्कृति, सामान्य मानसिक क्षमता, तर्क और विश्लेषणात्मक क्षमता, अंग्रेजी, हिंदी, गणित, राज्य, जिला, तहसील और पंचायत स्तर पर प्रशासनिक संरचना और कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान ग्राम सेवक परीक्षा में शामिल किया गया है।
- ग्राम सेवक परीक्षा उत्तीर्ण अंक: राजस्थान ग्राम सेवक परीक्षा 2025 उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि अंतिम चयन के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
RSMSSB Gram Sevak Exam Preparation Tips In Hindi
राजस्थान ग्राम सेवक सरकारी परीक्षा की तैयारी के लिए, उम्मीदवार यहां दिए गए निम्नलिखित सुझावों का पालन कर सकते हैं:
- 1 सबसे पहले ग्राम सेवक पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न को समझें।
- 2 पाठ्यक्रम में दिए गए विषयवार टॉपिक को समझने के लिए अभ्यर्थी RSMSSB ग्राम सेवक पिछले वर्ष के पेपर हल कर सकते हैं।
- 3 परीक्षा पैटर्न के अंतर्गत प्रश्न पत्र का प्रारूप, प्रश्नों के प्रकार (MCQ) और निगेटिव मार्किंग आदि का ध्यान रखें।
- 4 अध्ययन कार्यक्रम बनाएं और उसके अनुसार प्रतिदिन अध्ययन करना शुरू करें।
- 5 अनुशासन के साथ समय सारणी का पालन करें।
- 6 पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों को हल करने के साथ-साथ अभ्यर्थी समय प्रबंधन के लिए मॉडल पेपर भी हल कर सकते हैं।
- 7 पढ़े गए विषयों के महत्वपूर्ण नोट्स बनाएं और समय रहते पढ़े गए विषयों का रिवीजन करें।
Rajasthan Gram Sevak Syllabus 2025 PDF Download
RSMSSB Gram Sevak Syllabus PDF | Click Here |
Official Website | Click Here |
Whatsapp Channel | Click Here |