RSMSSB Jail Prahari Syllabus 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अब बोर्ड ने राजस्थान Jail Prahari Syllabus 2025 PDF जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा जेल प्रहरी परीक्षा के लिए विस्तृत पाठ्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस पाठ्यक्रम में, उम्मीदवार विषयवार पाठ्यक्रम देख सकते हैं।
आपको बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती के लिए 803 पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त अधिसूचना जारी की है। इसके आवेदन 24 दिसंबर से शुरू होने जा रहे हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बोर्ड ने आज इसका सिलेबस भी जारी कर दिया है। ताकि अभ्यर्थी अभी से इस परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकें।
RSMSSB Jail Prahari Syllabus 2025 Exam Pattern
राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा में बोर्ड द्वारा 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसके लिए 400 अंक निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक हैं। पेपर के लिए 2 घंटे निर्धारित किए गए हैं। पेपर में गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग भी रखी गई है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक यानि 1 अंक काटा जाएगा। वही पेपर में 36% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
जेल प्रहरी परीक्षा में तर्क एवं तार्किक क्षमता के 45 प्रश्न, सामान्य ज्ञान/सामान्य विज्ञान/सामाजिक विज्ञान एवं समसामयिक मामलों के 25 प्रश्न तथा राजस्थान के इतिहास, संस्कृति, कला, भूगोल आदि के 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। राजस्थान जेल प्रहरी सिलेबस 2025 की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
RSMSSB Jail Prahari Syllabus 2025 in Hindi
भूगोलः राजस्थानः स्थान, विस्तार, भौतिक विशेषताएं एवं भौतिक विभाजन, मृदा, प्राकृतिक वनस्पति एवं वन संरक्षण, जलवायु, जल संसाधन, अपवाह तंत्र एवं झीलें, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएं, जनसंख्या: आकार, वृद्धि, वितरण, घनत्व, लिंगानुपात एवं साक्षरता, राजस्थान का परिवहन एवं राज्य राजमार्ग आदि।
सामान्य विज्ञानः भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन धातु, अधातु एवं प्रमुख यौगिक प्रकाश का परावर्तन एवं नियम आनुवंशिकी से संबंधित सामान्य शब्दावली मानव शरीर: संरचना, अंग प्रणालियाँ प्रमुख मानव रोग, कारण एवं निदान, अपशिष्ट प्रबंधन।
अर्थशास्त्र- राजस्थानः ग्रामीण विकास, राज्य के विकास में उद्योग, कृषि, पशुपालन एवं खनिज क्षेत्र की भूमिका, राज्य की अर्थव्यवस्था- विशेषताएं एवं समस्याएं, राज्य की आय, बजट की अवधारणा, राज्य की अर्थव्यवस्था के समक्ष चुनौतियां आदि।
प्रमुख सम-सामयिक घटनाएंः खेल, राजनीतिक, अर्थव्यवस्था, सामाजिक, भौगोलिक, सांस्कृतिक, पारिस्थितिक और तकनीकी मुद्दे आदि। राज्य और राष्ट्रीय मुद्दे, प्रसिद्ध व्यक्तित्व, राज्य, राष्ट्रीय कार्यक्रम और नीतियां आदि।
तार्किक एवं विश्लेषणात्मक योग्यता: कथन और धारणाएं, कथन और तर्क, कथन और निष्कर्ष, कथन और कार्य, संख्या श्रृंखला, अक्षर श्रृंखला, विषम एक, कोडिंग-डिकोडिंग, संबंध, आंकड़े और उनके उपविभाजन से संबंधित समस्याएं, आदि।
आपदा प्रबन्धन एवं जलवायु परिर्वतनः आपदा प्रबंधन: परिचय, वर्गीकरण (प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाएँ) आपदा प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन के लिए काम करने वाली राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों की भूमिका और कार्यात्मक रूपरेखा। आपदा प्रबंधन रणनीतियाँ और उपाय – आपदा प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन के लिए राष्ट्रीय नीति और योजना। पर्यावरण पर ग्रामीण प्रभाव वनों की कटाई, प्रदूषण, संसाधनों का अत्यधिक दोहन, पारिस्थितिकी तंत्र और जैव विविधता पर प्रभाव संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण
राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृतिः ऐतिहासिक घटनाएं, स्वतंत्रता आंदोलन, एकीकरण, महत्वपूर्ण व्यक्तित्व, भाषा एवं साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक जीवन, वेशभूषा, संगीत वाद्ययंत्र, लोक देवता, लोक साहित्य, बोलियां, मेले एवं त्यौहार, आभूषण, लोक कलाएं, स्थापत्य कला, लोक संगीत, नृत्य, रंगमंच, पर्यटन स्थल एवं स्मारक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से राजस्थान के व्यक्तित्व आदि।
भारतीय संविधान एवं राजस्थान राज्य के विशेष सन्दर्भ में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाः संविधान का परिचय एवं आधारभूत विशेषताएं, सूचना का अधिकार अधिनियम आदि, राज्य शासन एवं राजनीति: राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं मंत्रिमंडल, विधान सभा एवं न्यायपालिका, राज्य की प्रशासनिक संरचना: मुख्य सचिव, जिला प्रशासन (सामान्य प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन), जिला स्तर पर न्यायिक संरचना।
Rajasthan Jail Prahari Syllabus 2025 Check
इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here