Rajasthan Jail Prahari Cut Off 2025: राजस्थान जेल प्रहरी का कट ऑफ मार्क 2025 संभावित श्रेणीवार यहां से देखें

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Rajasthan Jail Prahari Cut Off 2025: राजस्थान में होने वाली सरकारी नौकरियों में से एक बहुप्रतीक्षित भर्ती राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा 2025 का आयोजन 12 अप्रैल को दो पारियों में सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। इस परीक्षा में प्रदेशभर के लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिससे प्रतियोगिता का स्तर बेहद ऊंचा हो गया है। अब परीक्षा में शामिल हो चुके लाखों उम्मीदवारों की नजरें टिकी हैं तो सिर्फ एक चीज़ पर—Rajasthan Jail Prahari Cut Off 2025। यह कट ऑफ मार्क्स तय करेंगे कि कौन उम्मीदवार अगले चरण यानी फिजिकल टेस्ट के लिए योग्य घोषित किया जाएगा।

इस साल राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती अभियान के तहत कुल 803 पदों को भरने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें से 759 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र के लिए हैं जबकि 44 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरक्षित किए गए हैं। भर्ती की अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर 2024 से 22 जनवरी 2025 तक चली थी और इसके कुछ दिन बाद 8 अप्रैल को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए थे।

Rajasthan Jail Prahari Cut Off 2025

परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2025 को दो अलग-अलग शिफ्टों में किया गया था—पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक। राज्यभर के 38 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिसमें लगभग 8 लाख पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 6 लाख ने परीक्षा में हिस्सा लिया। यह उपस्थिति दर करीब 75% रही, जो इस परीक्षा की लोकप्रियता और प्रतियोगिता दोनों को दर्शाता है।

अब जब लिखित परीक्षा समाप्त हो चुकी है, तो सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि राजस्थान जेल प्रहरी कट ऑफ 2025 कितनी जा सकती है। बताया जा रहा है कि इस भर्ती में अगले चरण यानी फिजिकल टेस्ट के लिए कुल पदों की संख्या का 10 गुना अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, यानी लगभग 8030 उम्मीदवारों को दौड़ और शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा की संभावित कट ऑफ मार्क्स 2025

हालांकि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा अधिकारिक कट ऑफ मार्क्स रिजल्ट के साथ ही वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे, लेकिन संभावित अंकों को देखते हुए कुछ अनुमान लगाए जा सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने पेपर दिया है, वे इस संभावित कट ऑफ की मदद से अपने स्कोर का तुलनात्मक मूल्यांकन कर सकते हैं और फिजिकल टेस्ट के लिए अपनी तैयारी को मजबूती दे सकते हैं।

सामान्य वर्ग के लिए कट ऑफ 250 से 270 अंकों के बीच रहने की संभावना है। ओबीसी वर्ग की बात करें तो उनकी संभावित कट ऑफ 240 से 250 अंक, एससी वर्ग की 230 से 250 अंक, और एसटी वर्ग के लिए 210 से 220 अंक तक रह सकती है। इसके अलावा, ईडब्ल्यूएस और एमबीसी वर्गों की कट ऑफ 235 से 245 अंक के बीच अनुमानित की जा रही है। यह संभावित आंकलन पिछले वर्षों के परिणाम, परीक्षा की कठिनाई और उपस्थिति दर को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

वर्ग या श्रेणीसंभावित कट ऑफ मार्क्स
सामान्य वर्ग UR250 to 270
ईडब्ल्यूएस EWS235 to 245
एमबीसी MBC235 to 245
ओबीसी OBC240 to 250
अनुसूचित जाति SC210 to 230
अनुसूचित जनजाति ST190 to 210

Rajasthan Jail Prahari Cut Off 2025 Kaise Check Kare

अब सवाल यह उठता है कि कट ऑफ मार्क्स चेक कैसे करें? जैसे ही राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) आधिकारिक रूप से 12 नवंबर 2025 को रिजल्ट जारी करेगा, उसी के साथ Rajasthan Jail Prahari Cut Off 2025 भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। उम्मीदवारों को इसके लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट पर जाना होगा, फिर रिजल्ट सेक्शन में जाकर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। वहां से वे PDF फॉर्मेट में कट ऑफ लिस्ट डाउनलोड करके अपनी श्रेणी के अनुसार आवश्यक न्यूनतम अंकों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

संक्षेप में कहा जाए, तो राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 में भारी संख्या में प्रतियोगिता को देखते हुए इस बार की कट ऑफ अधिक रहने की संभावना है। इसलिए अगर आपने इस परीक्षा में हिस्सा लिया है और संभावित अंकों के आसपास या ऊपर स्कोर किया है, तो अगली प्रक्रिया यानी फिजिकल टेस्ट की तैयारी में कोई कसर न छोड़ें। समय रहते अभ्यास शुरू करें क्योंकि अगली चुनौती, लिखित परीक्षा से कहीं अधिक शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से आपको तैयार रहने की मांग करती है।

Rajasthan Jail Prahari Cut Off 2025 Important Links

Cut Off Release Date12 November 2025
Rajasthan Jail Prahari Cut Off 2025we will release soon
Official WebsiteClick Here
Join WhatsApp GroupClick Here
Join TelegramClick Here
Check All Latest Jobsdainiksuchana.in

Rajasthan Jail Prahari Cut Off 2025 कब जारी होगी?

राजस्थान जेल प्रहरी कट ऑफ 12 नवंबर 2025 को आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

Rajasthan Jail Prahari Cut Off 2025 में सामान्य वर्ग की कटऑफ क्या रहेगी?

राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती में सामान्य वर्ग की कट ऑफ 250 अंक से लेकर 270 अंक तक रह सकती है।

Rajasthan Jail Prahari Cut Off 2025 में ओबीसी वर्ग की कटऑफ क्या रहेगी?

राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती में ओबीसी वर्ग की कट ऑफ 240 अंक से लेकर 250 अंक तक रह सकती है।

Rajasthan Jail Prahari Cut Off 2025 में एससी एसटी वर्ग की कट ऑफ क्या रहेगी?

राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती 2025 में एससी की कट ऑफ 220 से 230 अंक और एसटी की कट ऑफ 210 से 220 अंक तक रह सकती है।

राजस्थान जेल प्रहरी लिखित परीक्षा के बाद कितने अभ्यर्थियों को फिजिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा?

राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा 2025 के रिजल्ट के बाद 10 गुना अभ्यर्थियों को यानी 8030 अभ्यर्थियों को फिजिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

मैं अंशिका यादव अपने करियर की शुरुआत साल 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदयटाइम्स.कॉम से की। यहां मैंने एंटरटेनमेंट, हेल्थ और जॉब सेक्शन पर काम किया। साथ ही पत्रकारिता के मूलभूत और जरूरी विषयों पर अपनी पकड़ बनाई। इसके बाद 2024 में दैनिक सूचना से जुड़ीं। वर्तमान में वह शिक्षा, रोजगार और करियर से संबंधित खबरें लिखती हूँ ...आगे पढ़ें

Leave a Comment

Join Channel